बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि
लहचौड़ा गांव में भारतीय किसान यूनियन नेता शिवदत्त शर्मा के आवास पर सोमवार को किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर।
लहचौड़ा गांव में भारतीय किसान यूनियन नेता शिवदत्त शर्मा के आवास पर सोमवार को किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए भाकियू नेता शिवदत्त शर्मा ने कहा कि बाबा टिकैत किसानों और मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक रहा। उन्होंने हमेशा किसानों के हक के लिए आवाज उठाई और देशभर में किसानों को संगठित कर सत्ताधारियों की मनमानी के खिलाफ संघर्ष किया। उनके जज्बात, त्याग और नेतृत्व ने उन्हें युगपुरुष बना दिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा, बेद सिंह प्रधान, दल सिंह यादव, बलबीर यादव, ब्रजमोहन, रणबीर, राजकुमार, भगवत शर्मा, डॉ. आत्माराम सहित अनेक किसान मौजूद रहे।