वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में मनाया काला दिवस
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एक विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस भी मनाया। वहीं, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एक पैदल मार्च भी निकाला। इस पैदल मार्च के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सभी सांसद और विपक्षी दल लोकतांत्रित तरीके से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा धक्कामुक्की और बल प्रयोग किया गया। केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष को दबाना चाहती है। देश में मतदाता सूची और वोट की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बदले उन सवालों का जवाब देना चाहिए।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर, उत्तर प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता चरण सिंह यादव, प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन, उपाध्यक्ष ललित अवाना, प्रवक्ता पवन शर्मा, विक्रम चौधरी, दयाशंकर पांडेय, विक्रम सेठी, राहुल पांडेय, मधुराज, डॉ. सीमा, जावेद खान, सुल्तान बिधुड़ी, अशोक कुमार पांडेय, गौरव गोगना, दीपक शर्मा, बंधु त्रिपाठी, मनोज तिवारी, कैप्टन पीएस रावत, सुरेंद्र सिंह रावत और संतोष पांडेय समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।