समाजसेवी कपिल त्यागी ने थामा रालोद का दामन
जनपद बागपत में समाजसेवा और युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले कपिल त्यागी ने बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजनीति में कदम रखने के बाद कपिल त्यागी ने जयंत चौधरी के नेतृत्व में सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर काम करने का संकल्प लिया।
समाजसेवी कपिल त्यागी ने थामा रालोद का दामन
- जयंत चौधरी के नेतृत्व में अब युवाओं और समाजसेवा के क्षेत्र में करेंगे काम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जनपद बागपत में समाजसेवा और युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले कपिल त्यागी ने बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजनीति में कदम रखने के बाद कपिल त्यागी ने जयंत चौधरी के नेतृत्व में सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर काम करने का संकल्प लिया।
प्रशंसकों के बीच ‘केटी भैया’ के नाम से मशहूर कपिल त्यागी पिछले करीब चार वर्षों से जनपद बागपत में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने खेलकूद को बढ़ावा देने के साथ ही प्रयागराज कुंभ से गंगाजल लाकर जनपद के गांव-गांव में वितरण कराने और नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने जैसे कार्य किए हैं। रालोद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कपिल त्यागी ने कहा कि अब जयंत चौधरी के मार्गदर्शन में युवाओं को खेल और शिक्षा से जोड़ने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागृति फैलाने तथा समाजसेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जगपाल तेवतिया, युवा नगर अध्यक्ष अमित धामा, युवा जिलाध्यक्ष राहुल धामा समेत अन्य पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।