वेतन विसंगति के विरोध में संविदा एएनएम ने दिया धरना
समान कार्य के बावजूद समान वेतन नहीं मिलने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर एनएचएम से जुड़े संविदाकर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को खेकड़ा सीएचसी की संविदा एएनएम ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने सरकार से समान कार्य के आधार पर समान वेतन देने और वेतन विसंगति का समाधान कराने की मांग की।
वेतन विसंगति के विरोध में संविदा एएनएम ने दिया धरना
- गुरुवार से सभी एनएचएम कर्मी हड़ताल पर जाने की तैयारी में
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
समान कार्य के बावजूद समान वेतन नहीं मिलने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर एनएचएम से जुड़े संविदाकर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को सीएचसी की संविदा एएनएम ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने सरकार से समान कार्य के आधार पर समान वेतन देने और वेतन विसंगति का समाधान कराने की मांग की।
प्रदेशभर में एनएचएम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। इसी क्रम में बुधवार को खेकड़ा सीएचसी परिसर में संविदा एएनएम ने धरना देकर विरोध जताया। एएनएम का कहना था कि वे स्थायी कर्मचारियों के समान जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वेतन में बड़ा अंतर है। लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने की मांग की जा रही है, लेकिन समाधान नहीं होने से कर्मियों में रोष है। धरने में आशा राठी, अन्नू धामा, स्नेहा, पुष्पा पटेल, सविता यादव, सोनू राठी, ज्योति, राजकुमारी, रेखा, भावना और सुमन सहित अन्य संविदा एएनएम शामिल रहीं। एनएचएम कर्मियों के अनुसार गुरुवार से आरबीएसके, एमओआईसी समेत अन्य एनएचएम संविदाकर्मी भी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल में शामिल होंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।