थाना बिनौली पर हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार का भव्य स्वागत

थाना बिनौली पर मंगलवार को सुप्रसिद्ध हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार का पुलिस अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बेटियां उपस्थित रहीं।

- महिलाओं को दी गई सुरक्षा हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की जानकारी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
थाना बिनौली पर मंगलवार को सुप्रसिद्ध हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार का पुलिस अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बेटियां उपस्थित रहीं।
इस दौरान रेणुका पंवार, मिशन शक्ति टीम और थाना प्रभारी बिनौली ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 की जानकारी दी। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।