आपदा मॉक ड्रिल में एनसीसी कैडेट्स ने दिखाई तत्परता
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागपत के तत्वावधान में काठा स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में भूकंप, औद्योगिक रासायनिक हादसे और अग्नि सुरक्षा को लेकर पूर्व निर्धारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के साथ एनसीसी कैडेट्स और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भाग लेकर आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव का प्रदर्शन किया।
आपदा मॉक ड्रिल में एनसीसी कैडेट्स ने दिखाई तत्परता
- भूकंप, रासायनिक हादसे और अग्निकांड से निपटने का किया जीवंत अभ्यास
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागपत के तत्वावधान में काठा स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में भूकंप, औद्योगिक रासायनिक हादसे और अग्नि सुरक्षा को लेकर पूर्व निर्धारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के साथ एनसीसी कैडेट्स और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भाग लेकर आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव का प्रदर्शन किया।
एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा के एनसीसी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट डॉ. जितेंद्र सिंह धामा के निर्देशन में मॉक ड्रिल में सक्रिय सहभागिता की। अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक सहायता देने और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कैडेट्स ने बचाव कार्य में तत्परता और अनुशासन का परिचय दिया। सीएचसी खेकड़ा की मेडिकल टीम ने डॉ. जावेद के नेतृत्व में चिकित्सा व्यवस्था संभाली। टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा आपात स्थिति में आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, बचाव दल की त्वरित प्रतिक्रिया और राहत व्यवस्था की तैयारियों को परखना रहा। साथ ही विद्यार्थियों और आमजन को भूकंप, रासायनिक हादसे और अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।