सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि

खेकड़ा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाज को एकजुट करने वाले सच्चे नेता और किसान हितैषी राजनेता थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने किसानों, मजदूरों, गरीबों और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई जनहितकारी योजनाएं लागू कीं। वहीं रक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने देश के वीर सैनिकों का हौसला बढ़ाया और राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। इस अवसर पर पूर्व सभासद राजेंद्र यादव, राजेश यादव, महिपाल यादव, सलीम खान, नूर मोहम्मद, ओमबीर, नरेन्द्र और राहुल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।