राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
कलराज मिश्रा की पत्नी के निधन पर शहर भर में शोक की लहर
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 51 स्थित कलराज मिश्र के आवास पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता मिथिलेश राय उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनकी पत्नी सत्यवती के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त भी किया। गौरतलब है कि पूर्व राज्यपालक कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती का 13 सितंबर रविवार को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेता और अन्य राजनीतिक हस्तियां उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन समेत कई दिग्गज नेताओं ने कलराज मिश्र से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उनका हाल चाल भी जाना।

पूर्व राज्य पाल कलराज मिश्रा का राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर केंद्र और विभिन्न राज्यों के संवैधानिक पदों तक रहा है। ऐसे में उनके परिवार में हुई इस दुखद घटना के बाद नोएडा में विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े नेताओं का उनके आवास पर पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रे, भाजपा और समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर कलराज मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग और पत्रकार भी उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच इस प्रकार का मानवीय पक्ष सामने आना नोएडा के राजनीतिक और सामाजिक वातावरण के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शोक की इस घड़ी में नेताओं की मुलाकातों ने यह संदेश दिया है कि व्यक्तिगत दुख और संवेदनाओं के समय राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ खड़ा होना भारतीय सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण परंपरा है।