सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाई गांधी जयंती

गांधी बनना आसान नहीं, गांधी बनने के लिए महात्मा होना आवश्यकःकुंवर बिलाल बर्नी

सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाई गांधी जयंती

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 34 स्थित अमलतास पार्क में सपा कार्यकर्ताओं और नोएडा मूक बधिर एसोसिएसन ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती काफी हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव कुंवर बिलाल बर्नी भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव कुंवर बिलाल बर्नी ने बताया कि गांधी बनना आसान नहीं है। गांधी बनने के लिए महात्मा होना भी बेहद आवश्यक है। हम सब न केवल भारत बल्कि समूचा संसार गांधी को अपना आदर्श मानता है। गांधी जी न केवल हिन्दुस्तान तक सीमित थे। बल्कि, वह सभी मुल्कों में आज भी अपना प्यार भरा पैगाम देकर हम सभी की आत्मा में जिंदा है। इस मौके पर कुंवर बिलाल बर्नी, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, गुलशन राय, अतहर अली, प्रमोद बरुआ, सतीश, नरेंद्र रावत, प्रमोद यादव, उमैर अली, एडवोकेट कुंवर रियासत अली और धर्मेन्द्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।