रालोद कार्यकर्ताओं ने पाठशाला चौराहे को ‘चौधरी अजित सिंह चौक’ नाम देने की घोषणा
खेकड़ा कस्बे के दिल्ली–सहारनपुर राजमार्ग स्थित पाठशाला चौराहे को सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं ने ‘चौधरी अजित सिंह चौक’ के नाम से पुकारे जाने की घोषणा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर बैनर लगाकर नामकरण का सार्वजनिक रूप से ऐलान किया।
रालोद कार्यकर्ताओं ने पाठशाला चौराहे को ‘चौधरी अजित सिंह चौक’ नाम देने की घोषणा
- बैनर लगाकर किया नामकरण का ऐलान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के दिल्ली–सहारनपुर राजमार्ग स्थित पाठशाला चौराहे को सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं ने ‘चौधरी अजित सिंह चौक’ के नाम से पुकारे जाने की घोषणा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर बैनर लगाकर नामकरण का सार्वजनिक रूप से ऐलान किया।
बताया गया कि सांकरौद की ओर जाने वाला यह चौराहा वर्षों से संस्कृत पाठशाला के कारण पाठशाला चौक के नाम से जाना जाता रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता चौराहे पर एकत्र हुए और पार्टी के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “चौधरी अजित सिंह अमर रहें” के नारे लगाए और उनके योगदान को स्मरण करते हुए चौराहे का नाम चौधरी अजित सिंह चौक रखने की घोषणा की। इसके लिए एलिवेटेड मार्ग के पिलर पर चौधरी अजित सिंह चौक अंकित बैनर भी लगाया गया। कार्यक्रम में देवेंद्र धामा, अमित कुमार, हरबीर सिंह, कपिल कुमार, ओमबीर, इंद्रजीत, राममेहर, महिपाल सहित अनेक रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
