तहसील अधिकारियों के व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

खेकड़ा तहसील अधिकारियों के व्यवहार और कार्यशैली में सुधार न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इससे न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप हो गए और वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तहसील अधिकारियों के व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

तहसील अधिकारियों के व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील अधिकारियों के व्यवहार और कार्यशैली में सुधार न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इससे न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप हो गए और वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, अधिकारियों के असहयोगी रवैये और मनमानी कार्यशैली के विरोध में उन्होंने 8 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रतीकात्मक हड़ताल शुरू की थी। सोमवार को अधिवक्ताओं की बैठक में समीक्षा की गई, जिसमें कहा गया कि तीन दिन की हड़ताल के बावजूद अधिकारियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ है। वे पहले की तरह ही कार्य कर रहे हैं, जिससे वादकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है और अधिवक्ताओं के सामने कार्य करना कठिन हो गया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक अधिकारियों के व्यवहार और कार्यशैली में सुधार नहीं होता, तब तक न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। इसके बाद सभी अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। बैठक में बार एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन त्यागी, महामंत्री हरिओम शर्मा, सरदार सिंह यादव, शाहिद अली, सादाब अली, जयेश शर्मा, सचिन धामा, नवाब सिंह, विशाल धामा, रामेश्वर दयाल, सोहनपाल शर्मा, लोकेन्द्र ढाका सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।