कोणार्क विद्यापीठ में हर्षाेल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस
खेकड़ा कस्बे की कोणार्क विद्यापीठ के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कोणार्क विद्यापीठ में हर्षाेल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की कोणार्क विद्यापीठ के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक देवेंद्र धामा ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और शिक्षा, अनुशासन व संस्कार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना उनका कर्तव्य है। छात्र-छात्राओं ने समूह गान व भाषण सहित देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया। उप प्रबंधक अंकित धामा व प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रामचंद्र शर्मा, विपिन धामा, बिशप शर्मा, अजीत कुमार, दुष्यंत त्यागी, गुलशन चौहान, शुभम जैन, मनीष धामा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।