गोरखपुर से मेडल लेकर लौटे खेकड़ा के पहलवान

गोरखपुर में आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेकड़ा के दादा महारम अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। मंगलवार को अखाड़े पर पहुंचने पर पहलवानों का जोरदार स्वागत किया गया।

गोरखपुर से मेडल लेकर लौटे खेकड़ा के पहलवान

गोरखपुर से मेडल लेकर लौटे खेकड़ा के पहलवान
- एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक जीता
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गोरखपुर में आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेकड़ा के दादा महारम अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। मंगलवार को अखाड़े पर पहुंचने पर पहलवानों का जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मठ क्षेत्र गोरखपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज टुवोली में 7 से 13 अक्टूबर तक प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें खेकड़ा के दादा महारम अखाड़े के मल्लों ने दमखम दिखाया। पहलवान सामी ने स्वर्ण पदक, मन डोडवाल और कालू ने रजत पदक, जबकि धुरू धामा ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वापसी पर अखाड़े में प्रमुख प्रतिनिधि पवेंद्र धामा ने विजेता पहलवानों का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खलीफा बिंदू पहलवान, शेरा यादव, कपिल धामा, लाला, उज्जवल, हैप्पी, गोलू, रवि, बादल, आशु, अनस आदि मौजूद रहे।