एशियन पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव बने सब-इंस्पेक्टर

खेकड़ा कस्बे के उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी और एशियन पदक विजेता सचिन यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस में पदोन्नति मिली है। वे आरक्षी के पद से पदोन्नत होकर अब सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्य करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल है।

एशियन पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव बने सब-इंस्पेक्टर

एशियन पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव बने सब-इंस्पेक्टर
- यूपी पुलिस में पदोन्नति से क्षेत्र में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी और एशियन पदक विजेता सचिन यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस में पदोन्नति मिली है। वे आरक्षी के पद से पदोन्नत होकर अब सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्य करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल है।
अहिरान मोहल्ला निवासी किसान नरेश यादव के 26 वर्षीय पुत्र सचिन यादव वर्ष 2023 से गौतमबुद्ध नगर में यूपी पुलिस में तैनात हैं। खेल के साथ-साथ अपनी सेवा में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गत वर्ष जून में कोरिया में आयोजित साउथ एशियन चैम्पियनशिप में सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा-पत्र से सम्मानित भी किया गया था। उनके कोच संदीप यादव ने बताया कि खेल और सेवा में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह पदोन्नति प्रदान की गई है। अब वे सब-इंस्पेक्टर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। सचिन यादव आगामी जुलाई में स्कॉटलैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों तथा सितंबर में जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी पदोन्नति और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन से परिवार, खेल प्रेमियों और कस्बावासियों में हर्ष की लहर है। लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।