फर्राटा दौड़ में आरूषी और देव रहे अव्वल

बंधपुर गांव स्थित संविलियन विद्यालय में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत काठा क्षेत्र के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फर्राटा दौड़ में आरूषी और देव रहे अव्वल

फर्राटा दौड़ में आरूषी और देव रहे अव्वल
- बंधपुर में हुई न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के बंधपुर गांव स्थित संविलियन विद्यालय में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत काठा क्षेत्र के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में आरूषी और 400 मीटर दौड़ में हिमांशी विजेता रहीं।
उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में देव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद दोनों में अनन्या ने बाजी मारी। खो-खो प्रतियोगिता में सुन्हैड़ा की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता के संचालन में आर्यव्रत, जयरजनी और मनोज सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।