मेधावी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान, प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे

खेकड़ा कस्बे की छत्रपति शिवाजी ताइक्वांडो एकेडमी में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

मेधावी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान, प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे

मेधावी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान, प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे
- जिला, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की छत्रपति शिवाजी ताइक्वांडो एकेडमी में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
ताइक्वांडो एसोसिएशन बागपत से जुड़े खिलाड़ियों ने इस सत्र में जिला, राज्य, ओपन और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए हैं। उनकी उपलब्धियों पर एकेडमी में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों हुमैरा, दीक्षा, साक्षी, उदय, कृष्णा, ईशान, अरबाज, कृष बंसल, शिवा डोडवाल, रिहान, देव यादव, पीयूष यादव, आजाद अहमद और आर्यन समेत अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्र की सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षिका विधि और प्रशिक्षक धर्मेंद्र शर्मा को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. संदीप शाह समारोह के मुख्य अतिथि रहे। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे सत्र में कड़ी मेहनत और लगन के साथ जिला, राज्य, ओपन और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धियां हासिल की हैं। समारोह में युवा रालोद के नगर अध्यक्ष अमित धामा, प्रधानाचार्य उमेश कुमार, समाजसेवी अजीत यादव, संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।