दीवाली आगमन पर नगरपालिका कर्मियों को बांटी मिठाई

दीवाली के आगमन पर खेकड़ा नगरपालिका कार्यालय में दीवाली मिलन कार्यक्रम हुआ। चेयरपर्सन ने कर्मचारियों को उपहार के साथ मिठाई वितरित की।

दीवाली आगमन पर नगरपालिका कर्मियों को बांटी मिठाई

दीवाली आगमन पर नगरपालिका कर्मियों को बांटी मिठाई
- चेयरपर्सन नीलम धामा ने दी शुभकामनाएं
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दीवाली के आगमन पर नगरपालिका कार्यालय में दीवाली मिलन कार्यक्रम हुआ। चेयरपर्सन ने कर्मचारियों को उपहार के साथ मिठाई वितरित की।
सनातन धर्म का बडा त्यौहार दीवाली सोमवार को मनाया जाएगा। शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पर दीवाली मिलन कार्यक्रम में समस्त कर्मचारी, सफाईकर्मी एकत्र हुए। चेयरपर्सन नीलम धामा ने सभी को मिठाई और उपहार वितरित किए। उनके परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर ईओ हरिलाल पटेल, नीरज शर्मा समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।