यातायात पुलिस ने 3921 वाहनों के काटे चालान, 3 वाहन सीज

मैनुअल चालान 1557 और ऑन लाइन के माध्यम से 2384 वाहनों के काटे गए चालान

यातायात पुलिस ने 3921 वाहनों के काटे चालान, 3 वाहन सीज

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा में यातायात पुलिस की तरफ से रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 3921 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि, 3 वाहनों को सीज भी किया गया। अभियान के दौरान मैनुअल चालान 1557 और ऑन लाइन के माध्यम से 2384 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, 3 वाहनों को यातायात पुलिस ने सीज भी किया गया। बिना हेलमेट के 1173 वाहनों के भी चालान काटे गए। वहीं, नोएडा के सेक्टर 12 स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर यातायात पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की जानकारी दी गई।

डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास ने बताया कि सड़कों पर सबसे ज्यादा मनमानी बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों ने की है। कई वाहन चालक चालान जमा करने के बदले राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार करते हैं। जिससे उन्हें जुर्माना कम देना पड़ सके। लेकिन, अब यातायात पुलिस ने अपनी रणनीति में काफी बड़ा बदलाव किया गया। जिन वाहन चालकों के नाम पर बार-बार चालान हो रहे हैं। उनके नाम और रिकॉर्ड अब परिवहन विभाग के पास भेजे जा रहे हैं। जिससे उनके ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किए जा सके। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में 321, फॉल्टी नंबर प्लेट में 103, विपरीत दिशा में 89, वायु प्रदूषण में 95 और ओवर स्पीड में 532 वाहनों के चालान काटे गए।