ग्राम विकास संगठन ने की सीईओ से मुलाकात
ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई
नोएडा के सेक्टर 96 स्थित नवनिर्मित नोएडा प्राधिकरण के भवन में ग्राम विकास संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश से मुलाकात की। यह मुलाकात ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई।

ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि यमुना मार्जिनल बांध की चार लाइन सड़क मार्ग का निर्माण साल 2014 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा वित्त पोषित धनराशि से किया गया था। 10 साल पूर्व सिंचाई विभाग और नोएडा प्राधिकरण के मध्य गठित एमओयू की शर्तानुसार उक्त सड़क की मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य नोएडा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध धनराशि से कराया जाना प्रस्तावित था। यमुना तट बांध की चार लेन सड़क मार्ग की मरम्मत और सफाई का कार्य कराने के लिए 34.18 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत किया गया है। जिसमें पहली किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को 11 करोड़ रुपये की धनराशि बैंक खाते में भेज दी गई है। वहीं, मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने आश्वासन देते हुए कहा कि यमुना मार्जिनल बांध की चार लेन सड़क मार्ग की सफाई ओर मरम्त कार्य तत्काल प्रभाव से किया जाएगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग के साथ एक बैठक भी की जाएगी।