मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 112 मरीजों का उपचार, संचारी रोगों से बचाव के लिए किया जागरूक
खेकड़ा ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान चिकित्सकों ने कुल 112 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया और गर्मी के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 112 मरीजों का उपचार, संचारी रोगों से बचाव के लिए किया जागरूक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान चिकित्सकों ने कुल 112 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया और गर्मी के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर के अनुसार, खेकड़ा पीएचसी पर 38, बड़ागांव में 30 और रटौल में 44 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। सभी को उचित परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। मेले में मौजूद चिकित्सकों ने लोगों को स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सुथरा भोजन करने और कटे-फटे फल व सब्जियों से परहेज करने की सलाह दी। साथ ही जलजनित और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए गए। इस दौरान डॉ. सुनीता सोनल, डॉ. मीना और डॉ. माधुरी की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए मरीजों की जांच और उपचार सुनिश्चित किया।