नेशनल क्वालिटी मानकों पर खरा उतरा सुन्हैड़ा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर

सुन्हैड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) के तहत हुई जांच में केंद्र को 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद इसे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य केंद्र घोषित किया गया। परिणाम आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खुशी का माहौल है।

नेशनल क्वालिटी मानकों पर खरा उतरा सुन्हैड़ा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर

नेशनल क्वालिटी मानकों पर खरा उतरा सुन्हैड़ा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर
- राष्ट्रीय स्तर की जांच में मिले 88 प्रतिशत अंक, गुणवत्तापूर्ण केंद्र घोषित
- स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर, टीम को मिली बधाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा क्षेत्र के सुन्हैड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) के तहत हुई जांच में केंद्र को 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद इसे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य केंद्र घोषित किया गया। परिणाम आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खुशी का माहौल है।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र नई दिल्ली द्वारा 22 मई को सुन्हैड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का ऑनलाइन निरीक्षण किया गया था। इस दौरान केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, औषधियों, रिकॉर्ड व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की गई। डॉ. ताहिर ने बताया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत कुल 12 मानकों पर केंद्र की जांच की गई थी। निरीक्षण टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल पूछे और व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। शनिवार को घोषित परिणामों में केंद्र को 88 प्रतिशत अंक मिले, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का प्रमाण है। इस उपलब्धि के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में उत्साह का माहौल है। केंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिवानी, एएनएम स्नेहा समेत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई दी गई। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है और भविष्य में मरीजों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।