शॉर्ट सर्किट से आटा मिल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद टाली बड़ी दुर्घटना
खेकड़ा कस्बे की एक आटा मिल में बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे मिल परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तत्काल खेकड़ा फायर स्टेशन को दी गई।
शॉर्ट सर्किट से आटा मिल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद टाली बड़ी दुर्घटना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की एक आटा मिल में बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे मिल परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तत्काल खेकड़ा फायर स्टेशन को दी गई।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अधिकारी (एफएसओ) विश्वास मलिक के नेतृत्व में दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग मिल के बिजली पैनल में लगी थी और तेजी से फैल रही थी। फायर ब्रिगेड के जवानों को आग पर काबू पाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एफएसओ विश्वास मलिक ने बताया कि टीम के त्वरित और अथक प्रयासों के कारण आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। आग लगने का संभावित कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद मिल में फायर सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई और मिल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आग के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।