रेलवे फाटक खोलने की जिद में युवक ने फाटक मैन से की मारपीट

फखरपुर गांव स्थित रेलवे फाटक पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने ट्रेन गुजरने के समय फाटक बंद होने पर, उसे खोलने की जिद करते हुए ड्यूटी पर तैनात फाटक मैन के साथ न केवल गाली गलौज की, बल्कि हाथापाई भी की और जान से मारने की धमकी दी।

रेलवे फाटक खोलने की जिद में युवक ने फाटक मैन से की मारपीट

रेलवे फाटक खोलने की जिद में युवक ने फाटक मैन से की मारपीट

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के फखरपुर गांव स्थित रेलवे फाटक पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने ट्रेन गुजरने के समय फाटक बंद होने पर, उसे खोलने की जिद करते हुए ड्यूटी पर तैनात फाटक मैन के साथ न केवल गाली गलौज की, बल्कि हाथापाई भी की और जान से मारने की धमकी दी।
फखरपुर रेलवे हाल्ट पर तैनात फाटक मैन अवनीश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना 17 अक्टूबर को हुई, जब ट्रेन गुजरने के कारण फाटक बंद था। इसी दौरान, गांव का निवासी बबलू बाइक लेकर वहां पहुंचा और तुरंत फाटक खोलने का दबाव बनाने लगा। जब फाटक मैन अवनीश यादव ने नियम का हवाला देते हुए फाटक खोलने से मना किया, तो आरोपी बबलू आक्रोशित हो गया। आरोप है कि बबलू ने अवनीश यादव के साथ गाली-गलौज की, हाथापाई की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फाटक मैन अवनीश यादव की शिकायत के आधार पर आरोपी बबलू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार एक गंभीर मामला है।