चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

खेकड़ा क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को रटोल कस्बे में पांची गांव निवासी राधेश्याम की बाइक चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रटोल निवासी मोनू उर्फ मेहताब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उसका चालान कर दिया। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।