खेकड़ा में धूमधाम के साथ मनाई गई दीपावली

खेकड़ा कस्बे और आसपास के क्षेत्र में बुधवार को दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ एक दूसरे को मिठाई बांटकर इस पर्व की खुशियां साझा करते नजर आए।

खेकड़ा में धूमधाम के साथ मनाई गई दीपावली

खेकड़ा में धूमधाम के साथ मनाई गई दीपावली
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे और आसपास के क्षेत्र में बुधवार को दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ एक दूसरे को मिठाई बांटकर इस पर्व की खुशियां साझा करते नजर आए।
किसान परिवारों ने अपने खेतों में कुलदेवता की पूजा अर्चना की और आगामी फसल की अच्छी पैदावार के लिए आशीर्वाद लिया। शहर और गांव में लोग अपने-अपने घरों को रंग-बिरंगी दीपों और रोशनियों से सजाकर उत्सव की तैयारी में जुटे रहे। दोपहर से ही बच्चों और युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ पटाखे फोड़ने शुरू किए। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण रूप से मनाया जा सके। खेकड़ा में दीपावली की यह रंगीन शाम लोगों के चेहरे पर खुशी और उत्साह लेकर आई।