घिटोरा में राष्ट्र कल्याण के लिए वैदिक यज्ञ, नशे से दूर रहने का संदेश
घिटोरा गांव में राष्ट्र कल्याण और पर्यावरण शुद्धि की कामना को लेकर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक विद्वान देव कपिल शास्त्री, स्नातक गुरुकुल बरनावा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यजमान के रूप में दीपक बैसला सपत्नीक शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की।
घिटोरा में राष्ट्र कल्याण के लिए वैदिक यज्ञ, नशे से दूर रहने का संदेश
- वैदिक विद्वान देव कपिल शास्त्री बोले- यज्ञ ऋषि-मुनियों की धरोहर, संरक्षण जरूरी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
घिटोरा गांव में राष्ट्र कल्याण और पर्यावरण शुद्धि की कामना को लेकर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक विद्वान देव कपिल शास्त्री, स्नातक गुरुकुल बरनावा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यजमान के रूप में दीपक बैसला सपत्नीक शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की।
देव कपिल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ श्रेष्ठ कर्म होने के साथ ऋषि-मुनियों की प्राचीन धरोहर है। इसका संरक्षण करना सभी का दायित्व है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने लोगों से वैदिक परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया। आचार्य आनंद बैसला ने कहा कि यज्ञ से राष्ट्र कल्याण की भावना के साथ संस्कारों का भी संचार होता है। आज युवा नशे की ओर बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए परिवार और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन पूरी तरह छोड़ने की अपील की। कहा कि बच्चों को जैसे संस्कार दिए जाएंगे, वे उसी दिशा में आगे बढ़ेंगे। प्रत्येक परिवार को कम से कम महीने में एक बार अपने घर पर यज्ञ करने का प्रयास करना चाहिए। यज्ञ में जयचंद बैसला, राजवती देवी, सुनीता, दिनेश बंसल, वंश बैसला, शिवम बैसला, कुसुम, रेणु नागर, स्वाति धामा, शीला, कमल और कुणाल आदि मौजूद रहे।