समाजसेवी उद्यमी योगेन्द्र जैन को मिली “श्रिमंत योगेन्द्र जैन” की उपाधि 

खेकड़ा कस्बे में रविवार को आयोजित धन्यवाद समारोह में समाजसेवी उद्यमी योगेन्द्र जैन ने समाज के सभी वर्गों, विभिन्न संस्थाओं, अधिकारियों एवं पत्रकारों के प्रति बाहुबली भगवान के पंचकल्याणक समारोह में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पूरे आयोजन की सफलता समाज के सामूहिक सहयोग और सहभागिता का परिणाम है।

समाजसेवी उद्यमी योगेन्द्र जैन को मिली “श्रिमंत योगेन्द्र जैन” की उपाधि 

समाजसेवी उद्यमी योगेन्द्र जैन को मिली “श्रिमंत योगेन्द्र जैन” की उपाधि 
- धन्यवाद समारोह में समाज के सहयोग और योगेन्द्र जैन के सेवा-भाव की सराहना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में रविवार को आयोजित धन्यवाद समारोह में समाजसेवी उद्यमी योगेन्द्र जैन ने समाज के सभी वर्गों, विभिन्न संस्थाओं, अधिकारियों एवं पत्रकारों के प्रति बाहुबली भगवान के पंचकल्याणक समारोह में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पूरे आयोजन की सफलता समाज के सामूहिक सहयोग और सहभागिता का परिणाम है।
कार्यक्रम में पार्श्वनाथ डवलेपर्स के निदेशक डा. राजीव जैन ने बताया कि बाहुबली भगवान की भव्य मूर्ति की स्थापना उनके पिताश्री स्वर्गीय शीतल प्रसाद जैन की प्रेरणा से शुरू हुई थी। इस महान संकल्प को योगेन्द्र जैन ने तन-मन-धन से पूर्ण कर एक अविस्मरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। डॉ. जैन ने कहा कि इस पुण्य कार्य के लिए सहयोग के लिए योगेन्द्र जैन का नाम युगों-युगों तक श्रद्धा के साथ लिया जाएगा। समारोह में आरके जैन, जिवेन्द्र जैन, सुमेर जैन, राकेश जैन, अमित जैन, दीपक जैन, जनेश्वर दयाल जैन, शिल्पी जैन, नीतू जैन, डा. लोकेश गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, जितेन्द्र सिंघल सहित समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने योगेन्द्र जैन के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके सेवा-भाव और समर्पण की सराहना की। समाज की ओर से त्रिलोक मंदिर के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन द्वारा सर्वसम्मति से योगेन्द्र जैन को “श्रिमंत योगेन्द्र जैन” की उपाधि प्रदान की गई, जिसे समाज ने हर्ष के साथ स्वीकार किया। कहा कि योगेन्द्र जैन समाज के लिए आदर्श व्यक्तित्व हैं, और वक्ताओं ने कहा कि सभी को उनके समर्पण, निष्ठा और निरंतर सेवा-भाव से प्रेरणा लेनी चाहिए।