सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर नशीली चाय पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, किशोरी से लाखों की ठगी

छपरौली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग किशोरी को सोशल मीडिया के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर न केवल उसका शारीरिक शोषण किया गया, बल्कि ब्लैकमेल कर लाखों रुपये और जेवर भी हड़प लिए गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर नशीली चाय पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, किशोरी से लाखों की ठगी

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर नशीली चाय पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, किशोरी से लाखों की ठगी
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग किशोरी को सोशल मीडिया के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर न केवल उसका शारीरिक शोषण किया गया, बल्कि ब्लैकमेल कर लाखों रुपये और जेवर भी हड़प लिए गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हरियाणा के हथवाला गांव निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान छिपाकर किशोरी से संपर्क साधा था। बातों के जाल में फंसाकर आरोपी ने किशोरी का विश्वास जीता और उसे अपने आवास पर बुलाया। परिजनों का आरोप है कि वहां किशोरी को नशीला पदार्थ मिली चाय पिलाई गई, जिससे वह अचेत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। होश में आने पर जब किशोरी को सच्चाई का पता चला, तो आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे डराना शुरू कर दिया। लोक-लाज के डर से किशोरी और उसके परिजन आरोपी की मांगों के आगे झुकते रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी अब तक करीब 3 लाख 50 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण वसूल चुका है। लगातार बढ़ती प्रताड़ना से तंग आकर अंततः परिजनों ने छपरौली थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छपरौली थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।