बागपत ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़ी कलंजरी ने बड़ागांव को हराया
बागपत ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का तीसरा मैच युवराज क्रिकेट स्टेडियम, सुभानपुर में बड़ागांव और गढ़ी कलंजरी की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में गढ़ी कलंजरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ागांव को हराकर जीत दर्ज की।
बागपत ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़ी कलंजरी ने बड़ागांव को हराया
- नौ ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का तीसरा मैच युवराज क्रिकेट स्टेडियम, सुभानपुर में बड़ागांव और गढ़ी कलंजरी की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में गढ़ी कलंजरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ागांव को हराकर जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ागांव की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ी कलंजरी की टीम ने मात्र नौ ओवर में एक विकेट खोकर 153 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर गजेंद्र प्रधान, भाकियू इंडिया के प्रदेश सचिव अजय त्यागी, शुभम त्यागी, युवराज त्यागी, अनुज त्यागी, हनी त्यागी, मनोज दादा, बल्लू, जतिन शर्मा आदि मौजूद रहे।