नौकरी दिलाने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

बसी गांव में एक विवाहिता के साथ नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की और कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नौकरी दिलाने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

नौकरी दिलाने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास
विरोध करने पर कपड़े फाड़े, पिटाई की; पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के बसी गांव में एक विवाहिता के साथ नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की और कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बसी गांव की एक विवाहिता का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बच्चों के पालन-पोषण के लिए विवाहिता ने नौकरी करने का निर्णय लिया था। उसने एक परिचित युवक से नौकरी दिलवाने की बात कही। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम उक्त युवक ने उसे नौकरी का झांसा देकर घर से बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी ने जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले, उसकी पिटाई की और नाखूनों से शरीर पर चोटें पहुंचाईं। किसी तरह छूटकर पीड़िता कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।