थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 घायल

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने लूट की वारदात में शामिल चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से लूट का समस्त सामान, दो तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद किया गया है।

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 घायल

तेजस न्यूज संवाददाता

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 घायल

गाजियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने लूट की वारदात में शामिल चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से लूट का समस्त सामान, दो तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद किया गया है।

 इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त प्रिया श्रीपाल ने बताया कि थाना पुलिस के अनुसार दिनांक 26 अक्टूबर को वंदना नामक महिला से सोने की चूड़ी और मोबाइल फोन की लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूचना के आधार पर सुबह जल प्लांट रोड के पास चेकिंग की। इसी दौरान एक संदिग्ध इलेक्ट्रिक ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर ऑटो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश इसरायल और साबिर घायल हो गए, जबकि अमन और नाजिम को मौके से दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑटो में महिलाओं को बैठाकर सुनसान जगह ले जाकर तमंचे के बल पर ज्वेलरी और मोबाइल फोन लूटते थे। आरोपियों ने 23 अक्टूबर को एक बुजुर्ग महिला और उसकी पोती से चेन, चूड़ी और मोबाइल लूटने की घटना को भी कबूल किया है