योग से स्वस्थ जीवन का संदेश : वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक संपन्न

भाग्यशाली वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक पुनीत कुमार सिंह के सानिध्य में किया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की आध्यात्मिक यात्राओं, नववर्ष मंगल मिलन समारोह एवं महिला दिवस आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया।

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश : वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक संपन्न

तेजस न्यूज संवाददाता

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश : वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक संपन्न

गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल, पी ब्लॉक सेक्टर-12 के सभागार में भाग्यशाली वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक पुनीत कुमार सिंह के सानिध्य में किया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की आध्यात्मिक यात्राओं, नववर्ष मंगल मिलन समारोह एवं महिला दिवस आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स पर चिंता व्यक्त की गई। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि वे पेंशनभोगी हैं और अपनी दिनचर्या एवं स्वास्थ्य व्यय के बीच टैक्स का बोझ उठाना कठिन हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षदों एवं विधायकों से राहत दिलाने की मांग की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगाचार्य रमेश मंगल ने ‘योग भगाये रोग’ सूत्र के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को योग अपनाकर स्वस्थ व शांत जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया और दिनचर्या, खान-पान तथा जल सेवन की सही विधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

वक्ता के रूप में दिल्ली सरकार से सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्र भानु मिश्र ने प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण, सूर्य-चंद्र उपासना तथा जन्मोत्सव को सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया।

समिति के संस्थापक राजेश कुमार जादौन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ, सक्रिय और सामाजिक रूप से जुड़े रहने के लिए समिति द्वारा नियमित स्वास्थ्य शिविर, आयुष चिकित्सा, योग एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रदीप कुमार सचान, वाई. पी. सिंह, के. पी. सिंह, दुष्यंत कुमार, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सी. एस. सिंह, जय सिंह चौहान एवं आर. पी. सिंह जादौन ने अंगवस्त्र भेंट कर किया।

माह अक्टूबर में जन्मदिन मनाने वालों में कृष्ण मुरारी शर्मा, बृजलता शर्मा, डी. पी. सिंह और प्रेमलता सेंगर का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में किरन जादौन, प्रमोद कुमारी चौहान, धर्मवती देवी, के. लक्ष्मी, मीरा शर्मा और कमलेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
अंत में चंद्र शेखर सिंह ने सभी का धन्यवाद  किया।