बसी गांव निवासी का वॉट्सएप और फेसबुक अकाउंट हैक

गांव बसी से साइबर अपराध का मामला सामने आया है। गांव निवासी राहुल शर्मा पुत्र रणबीर शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका वॉट्सएप और फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है।

बसी गांव निवासी का वॉट्सएप और फेसबुक अकाउंट हैक

बसी गांव निवासी का वॉट्सएप और फेसबुक अकाउंट हैक
- हैकर ने रिश्तेदारों से मांगे पैसे, पुलिस जांच में जुटी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसी से साइबर अपराध का मामला सामने आया है। गांव निवासी राहुल शर्मा पुत्र रणबीर शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका वॉट्सएप और फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है।
राहुल शर्मा ने पुलिस को बताया कि हैकर उनके अकाउंट का उपयोग कर उनके रिश्तेदारों और परिचितों को पैसे की सख्त जरूरत होने का संदेश भेज रहा है। उन्हें इस घटना की जानकारी गुरुवार सुबह को हुई, जब उनके एक रिश्तेदार ने फोन कर ऐसे संदेशों की सूचना दी। पीड़ित ने आशंका जताई है कि हैकर उनके फोन नंबर और सोशल मीडिया आईडी का दुरुपयोग कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभाकर केंतूरा ने बताया कि मामले को साइबर क्राइम यूनिट को जांच के लिए सौंपा गया है। पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और पीड़ित को उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।