काशीराम कॉलोनी में संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरी विवाहिता, हालत गंभीर
खेकड़ा कस्बे की काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक श्रमिक की 24 वर्षीय पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
काशीराम कॉलोनी में संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरी विवाहिता, हालत गंभीर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक श्रमिक की 24 वर्षीय पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी में रहने वाला एक श्रमिक अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहता है। शुक्रवार अल सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी अचानक नीचे गिर गई। गिरने से महिला के सिर, हाथ, पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, वहीं वह मौके पर ही बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल महिला को कस्बे के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। मामला संदिग्ध होने के चलते कॉलोनी में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।