सरदार पटेल जयंती पर खेकड़ा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुरुवार को खेकड़ा में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कोणार्क विद्यापीठ और स्थानीय पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

सरदार पटेल जयंती पर खेकड़ा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

सरदार पटेल जयंती पर खेकड़ा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन
- कोणार्क विद्यापीठ और पुलिस प्रशासन ने मिलकर मनाया लौह पुरुष का जन्मदिवस
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुरुवार को खेकड़ा में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कोणार्क विद्यापीठ और स्थानीय पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका खेकड़ा अध्यक्ष नीलम धामा तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत रटौल अध्यक्ष जुनैद फरीदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ खेकड़ा रेलवे स्टेशन फाटक से प्रारंभ होकर कोणार्क विद्यापीठ परिसर तक संपन्न हुई। रन फॉर यूनिटी में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर एकता में शक्ति है और भारत माता की जय जैसे नारे लगाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शहर में देशभक्ति और एकता की भावना का अद्भुत माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र केशव त्यागी ने प्रथम स्थान, संयम नैन और वीरेंद्र ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा आर्यवीर नैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रबंधक देवेंद्र धामा, प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी, उप प्रबंधक अंकित धामा, कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा समेत विद्यालय स्टाफ और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल के योगदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।