गोवर्धन रथ यात्रा समिति ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
गोवर्धन रथ यात्रा समिति खेकड़ा द्वारा शुक्रवार को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झांकियों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
गोवर्धन रथ यात्रा समिति ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गोवर्धन रथ यात्रा समिति द्वारा शुक्रवार को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झांकियों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
समिति ने प्रथम पुरस्कार के रूप में रविंद्र धामा को 21 हजार रूपये नगद व एक सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार के तहत दो झांकियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें जतिन व किशन गुप्ता दोनो को 16-16 हजार रूपये और सम्मान प्रतीक प्रदान किए गए। तृतीय पुरस्कार के रूप में संजय प्रजापति को 11 हजार रूपये की राशि दी गई। सांत्वना पुरस्कार के रूप में पंकज त्यागी को 7 हजार रूपये व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद यादव व अरविंद धामा ने संयुक्त रूप से की। संचालन मोहन बेदी ने किया। समिति के सदस्य सुमित धामा, दीपक धामा, सुभाष धामा, सुधीर गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, विक्की चौधरी, सहदेव धामा, प्रदीप पारच, कपिल और अभिषेक शर्मा आदि शामिल रहे।