समाजसेवी अनुज कौशिक को जागरूक नागरिक सम्मान, कस्बे में खुशी की लहर

खेकड़ा कस्बे के समाजसेवी अनुज कौशिक को बागपत प्रशासन द्वारा जागरूक नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मिलने पर कस्बावासियों एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है।

समाजसेवी अनुज कौशिक को जागरूक नागरिक सम्मान, कस्बे में खुशी की लहर

समाजसेवी अनुज कौशिक को जागरूक नागरिक सम्मान, कस्बे में खुशी की लहर
- गणतंत्र दिवस पर एसपी सूरज राय ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्ट
कस्बे के समाजसेवी अनुज कौशिक को बागपत प्रशासन द्वारा जागरूक नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मिलने पर कस्बावासियों एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है।
खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। जनहित, शांति व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में उनके योगदान को देखते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। बागपत के पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने अनुज कौशिक को पगड़ी पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी ने समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में उनके सहयोग की सराहना की। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने अनुज कौशिक को बधाई देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।