गुमनामी से गौरव तक- अब इतिहास में दर्ज होगा खेकड़ा की वीरांगना बेटी नीरा आर्य का नाम
स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और देशभक्ति की मिसाल बनी आजाद हिंद फौज की वीरांगना तथा खेकड़ा की बेटी नीरा आर्य को अब अपने ही कस्बे में बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। नगर पालिका परिषद खेकड़ा ने कस्बे के एक सरकारी स्कूल का नाम नीरा आर्य के नाम पर रखने का निर्णय लिया है, जिसके लिए अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। इस खबर से कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल है।
गुमनामी से गौरव तक- अब इतिहास में दर्ज होगा खेकड़ा की वीरांगना बेटी नीरा आर्य का नाम
- खेकड़ा की बेटी नीरा आर्य के नाम पर होगा सरकारी स्कूल, कस्बे में खुशी की लहर
- आजाद हिंद फौज की वीरांगना को मिलेगा सम्मान, बोर्ड बैठक में आएगा प्रस्ताव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और देशभक्ति की मिसाल बनी आजाद हिंद फौज की वीरांगना तथा खेकड़ा की बेटी नीरा आर्य को अब अपने ही कस्बे में बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। नगर पालिका परिषद खेकड़ा ने कस्बे के एक सरकारी स्कूल का नाम नीरा आर्य के नाम पर रखने का निर्णय लिया है, जिसके लिए अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। इस खबर से कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल है।
देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नीरा आर्य ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए काला पानी जैसी कठोर यातनाएं झेली थीं। लंबे समय तक गुमनामी में रहीं इस महान स्वतंत्रता सेनानी को साहित्यकार तेजपाल आर्य के प्रयासों से नई पहचान मिली। उनके जीवन संघर्ष पर कई पुस्तकें लिखी गईं और उन पर फिल्म का निर्माण भी किया गया। इन दिनों नीरा आर्य के जीवन पर शोध कर रहे हरपाल सिंह राणा ने कस्बे में गौशाला के सामने स्थित सरकारी स्कूल का नाम नीरा आर्य के नाम पर करने की मांग उठाई थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने इसे स्वीकार कर लिया। नगरपालिका चेयरपर्सनी नीलम धामा ने बताया कि अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रख दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेकड़ा की वीरांगना बेटी को यह सम्मान नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देगा। कस्बावासियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे खेकड़ा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।