डिप्टी सीएमओ ने अनियमितता पाते ही सील किया अल्ट्रासाउंड सेंटर

डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. मसूद अनवर की टीम ने छपरौली में संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर सेंटर को सील कर दिया गया।

डिप्टी सीएमओ ने अनियमितता पाते ही सील किया अल्ट्रासाउंड सेंटर

डिप्टी सीएमओ ने अनियमितता पाते ही सील किया अल्ट्रासाउंड सेंटर
- टीम आने की सूचना से कथित चिकित्सक भागा, कई सेंटर बंद
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर।
डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. मसूद अनवर की टीम ने छपरौली में संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर सेंटर को सील कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, टीम आने की सूचना मिलने पर अल्ट्रासाउंड कर रहा कथित चिकित्सक पिछले दरवाजे से फरार हो गया। टीम ने शिकायत के आधार पर सेंटर का निरीक्षण किया, जहाँ काफी संख्या में मरीज मौजूद थे। संचालक ने टीम को बताया कि उस दिन डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। लेकिन मशीन चालू और ताजा जैल लगा पाया गया। मरीज अपने इंतजार में बैठे थे। जब डिप्टी सीएमओ ने सेंटर में बताए गए डॉक्टर को फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने भी पुष्टि की कि वे सेंटर में नहीं आए है। संचालक इस बात का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए कि मशीन चल किसलिए रही थी। इस पर मशीन को सील कर दिया गया। डॉ. मसूद अनवर ने कहा कि यह कार्रवाई पूरे जनपद में निरंतर जारी रहेगी। वहीं, टीम की सूचना मिलते ही छपरौली के कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों में हड़कंप मच गया और कई सेंटरों के शटर बंद कर दिए गए।