देवर ने भाभी पर हमला कर किया घायल

नंगला बड़ी गांव में रविवार देर शाम एक युवक ने अपनी भाभी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

देवर ने भाभी पर हमला कर किया घायल

देवर ने भाभी पर हमला कर किया घायल
- नंगलाबड़ी गांव में घटना, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के नंगला बड़ी गांव में रविवार देर शाम एक युवक ने अपनी भाभी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
नंगला बड़ी गांव में रहने वाला एक श्रमिक परिवार रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त रहता है। रविवार देर शाम श्रमिक का बड़ा पुत्र घर से बाहर गया हुआ था, तभी उसकी पत्नी अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान श्रमिक का छोटा पुत्र कमरे में पहुंच गया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।