दो स्थानों पर हुए संघर्ष में सात लोग घायल, सभी का अस्पताल में उपचार
खेकड़ा कस्बे और क्षेत्र के बसी गांव में हुए दो अलग-अलग संघर्षों में कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
दो स्थानों पर हुए संघर्ष में सात लोग घायल, सभी का अस्पताल में उपचार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे और क्षेत्र के बसी गांव में हुए दो अलग-अलग संघर्षों में कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
पहली घटना कस्बे की भट्टा कॉलोनी में हुई, जहां बच्चों के बीच हुए विवाद ने दो पक्षों के बीच झगड़े का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ पथराव भी हुआ। इस झड़प में दिलशाद, सोनू, सलमान और साजन घायल हो गए। दूसरी घटना बसी गांव स्थित गन्ना तौल केंद्र पर हुई, जहां दो किसान परिवारों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। संघर्ष में यशपाल, राजकुमार और ऋषभ चोटिल हो गए। सभी घायलों को खेकड़ा अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।