साकरोद गांव में विवाहिता चंचल की ईंटों से प्रहार कर की गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतका के पिता द्वारा दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद चंचल का अंतिम संस्कार उसके मायके लोनी में किया गया।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के साकरोद गांव में विवाहिता चंचल की ईंटों से प्रहार कर की गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतका के पिता द्वारा दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद चंचल का अंतिम संस्कार उसके मायके लोनी में किया गया।
घटना 25 फरवरी की शाम की है, जब देवर साहिल ने मकान की दूसरी मंजिल पर अपनी भाभी चंचल पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मकान की छत से कूद गया, जिससे वह स्वयं भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका के पिता रवि प्रकाश, निवासी विकास नगर लोनी, ने देर रात दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए पति नवीन, देवर साहिल व शिवम, बुआ गीता, फूफा देशराज, सास तथा अन्य पर आरोप लगाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी पति और देवर को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा के अनुसार मामले में दो अलग-अलग तथ्य सामने आ रहे हैं। मृतका पक्ष जहां दहेज हत्या का आरोप लगा रहा है, वहीं आरोपी देवर साहिल का कहना है कि चंचल एक माह पूर्व अपने पति के साथ परिवार से अलग दूसरी मंजिल पर रहने लगी थी, जिससे पारिवारिक विवाद बढ़ गया था और इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद संदेह से बचने के लिए घर की छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी योजना विफल हो गई। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।