बड़े जैन मंदिर में संस्कारों का शंखनाद विषय पर गोष्ठी आयोजित

खेकड़ा के भगवान शांतिनाथ बड़े जैन मंदिर में सोमवार को संस्कारों का शंखनाद विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन अंतसमति माताजी के सानिध्य में हुआ, जिसमें खेकड़ा और बाहर से आए अनेक विद्वानों ने भाग लिया।

बड़े जैन मंदिर में संस्कारों का शंखनाद विषय पर गोष्ठी आयोजित

बड़े जैन मंदिर में संस्कारों का शंखनाद विषय पर गोष्ठी आयोजित
- अंतसमति माताजी के सानिध्य में हुई गोष्ठी, विद्वानों ने रखे अपने विचार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के भगवान शांतिनाथ बड़े जैन मंदिर में सोमवार को संस्कारों का शंखनाद विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन अंतसमति माताजी के सानिध्य में हुआ, जिसमें खेकड़ा और बाहर से आए अनेक विद्वानों ने भाग लिया।
गोष्ठी में गाजियाबाद से अभिनव जैन, रितेश जैन, विमल जैन, सत्यम जैन तथा खेकड़ा से नितिन जैन, मुनील जैन, उमेश शर्मा, मीनाक्षी, जनेश्वर दयाल जैन आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बाहर से आए विद्वानों का तिलक लगाकर एवं पटका पहनाकर मंदिर कमेटी की ओर से सम्मान किया गया। अंतसमति माताजी ने प्रवचन के माध्यम से कहा कि संस्कार मनुष्य के जीवन को दिशा देते हैं और समाज में नैतिकता एवं सद्भावना का आधार बनते हैं। उन्होंने सभी को जीवन में सकारात्मक सोच, संयम और सेवा भावना अपनाने की प्रेरणा दी। मंदिर कमेटी के प्रधान जिनेश जैन ने बताया कि माताजी का चातुर्मास निष्ठापन समारोह आगामी 9 नवंबर, रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा जैन ने किया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सहभागिता की।