लेखिका मधु धामा शुक्रताल में सम्मानित

तीर्थ नगरी शुक्रताल मुजफ्फरनगर स्थित नीरा आर्य योग गुरुकुल में खेकड़ा निवासी लेखिका मधु धामा समेत वरिष्ठ साहित्यकार तेजपाल सिंह धामा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मधु धामा ने घोषणा की कि वे अपनी पुस्तकों की रॉयल्टी से प्राप्त आय से गुरुकुल परिसर में एक यज्ञशाला का निर्माण कराएंगी।

लेखिका मधु धामा शुक्रताल में सम्मानित

लेखिका मधु धामा शुक्रताल में सम्मानित
- साहित्यकार तेजपाल सिंह और दीपक कुमार को मिला भारत गौरव अवॉर्ड 2025
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तीर्थ नगरी शुक्रताल मुजफ्फरनगर स्थित नीरा आर्य योग गुरुकुल में खेकड़ा निवासी लेखिका मधु धामा समेत वरिष्ठ साहित्यकार तेजपाल सिंह धामा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मधु धामा ने घोषणा की कि वे अपनी पुस्तकों की रॉयल्टी से प्राप्त आय से गुरुकुल परिसर में एक यज्ञशाला का निर्माण कराएंगी।
साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन और प्रकाशन कार्य के लिए लेखिका मधु धामा, साहित्यकार तेजपाल सिंह और स्वामी दीपक कुमार को भारत गौरव अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व संस्थान के सभागार में वीरांगना नीरा आर्य के जीवन पर आधारित देशभक्ति फिल्म आर्यपुत्री’ का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। संस्थान की छात्राओं ने योग विद्या का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आयोजित यज्ञ में कई साधु-संतों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्वामी प्रणवानंद जी ने अपने धाम की 12 एकड़ भूमि नीरा आर्य इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए नीरा आर्य योग गुरुकुल को दानस्वरूप भेंट करने की घोषणा की।