गांधी प्याऊ पर होगा रामलीला मंचन, रामध्वज यात्रा के साथ हुई शुरुआत
धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में खेकड़ा कस्बे के गांधी प्याऊ पर इस वर्ष भी परंपरागत रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जबकि रामलीला मंचन 20 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक चलेगा।
गांधी प्याऊ पर होगा रामलीला मंचन, रामध्वज यात्रा के साथ हुई शुरुआत
– 2 अक्टूबर को दशहरा, 20 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक चलेगा मंचन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में कस्बे के गांधी प्याऊ पर इस वर्ष भी परंपरागत रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जबकि रामलीला मंचन 20 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक चलेगा।
रविवार को आयोजन की शुरुआत रामध्वज यात्रा के साथ हुई। यात्रा श्रीराम मंदिर से बैंड-बाजे और जयकारों के साथ निकली और कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी प्याऊ पहुंची। यहां विधिविधान से रामध्वज की स्थापना की गई। यात्रा में धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और राम भक्तों की भारी संख्या देखने को मिली। इस दौरान पुष्पेन्द्र कुमार, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, नेतराम रुहेला, श्रद्धानन्द पांचाल, जतीन, रविकांत, किशन गुप्ता, सूरज, अनुराग सहित कई भक्त शामिल रहे। कमेटी के प्रधान आदेश धामा ने बताया कि गौशाला स्थित शनिदेव मंदिर प्रांगण में रविवार रात से कलाकारों की रिहर्सल शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष नए कलाकारों को भी रामलीला मंचन में शामिल किया जाएगा, जिससे दर्शकों को और भी रोचक अनुभव मिलेगा।
