गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए संजीवनी बना आरबीएसके
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बागपत जिले में गंभीर रूप से बीमार बच्चों को तलाश कर उनका मुफ्त इलाज किया जा रहा है। बागपत में 12 स्वास्थ्य टीमें रोजाना आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग कर रही हैं।
गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए संजीवनी बना आरबीएसके
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बागपत जिले में गंभीर रूप से बीमार बच्चों को तलाश कर उनका मुफ्त इलाज किया जा रहा है। बागपत में 12 स्वास्थ्य टीमें रोजाना आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग कर रही हैं।
बागपत के जिला नोडल अधिकारी डा. मुकेश कुमार और डीईआईसी मैनेजर डा. अनुज गेरा ने बताया कि इस दौरान सिर से लेकर पैर तक पाई जाने वाली सभी बीमारियों की जांच की जा रही है। खासतौर पर एनीमिया को भी जांचा जा रहा है। इसमें जो भी बच्चे किसी बीमारी से ग्रसित निकल रहे हैं तो उन्हें येलो कार्ड देकर मेडिकल कॉलेज मेरठ में उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है। जहां पर उनकी बीमारी का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। ऐसे बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में अलग से डॉक्टर की ड्यूटी भी लगाई है, जो कि रेफर बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर चेक करेंगे और उनका इलाज करेंगे। इसमें यदि कोई बच्चा गंभीर बीमार निकलता है उसेइलाज के लिए जिले से बाहर भी जाना पड़ता है तो वहां पर भी उसका इलाज मुफ्त में होगा।
आनंद हास्पिटल और मेडिकल कालेज मेरठ में करवाए ऑपरेशन
अब तक जिले में काफी बच्चों के इस कार्यक्रम के तहत मुफ्त ऑपरेशन किए जा चुके हैं। ये ऑपरेशन आनंद हास्पिटल मेरठ और मेडिकल कालेज अस्पताल मेरठ में हुए हैं। सामान्य बीमारी का इलाज जिला स्तर पर हो रहा है। नोडल अधिकारी डा. मुकेश और डीईआईसी मैनेजर डा. अनुज गेरा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम उन बच्चों के लिए संजीवनी बना है, जो कि गरीबी के कारण अपनी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करवा पा रहे थे। ऐसे बच्चों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है।
ब्लाक नोडल सम्भाल रहे है जिम्मेदारी
आरबीएसके कार्यक्रम के तहत बागपत के छह ब्लाक में नोडल अधिकारी जिम्मेदारी सम्भाल रहे है। इनमें खेकड़ा ब्लाक में डा. दीपक धामा, बागपत ब्लाक में डा. करूणा, पिलाना ब्लाक में डा. ललित शर्मा, बडौत ब्लाक में डा. अभिषेक बालियान, बिनौली ब्लाक में डा. गुफरान और छपरौली ब्लाक में डा. मंसूर अपनी टीमों को दिशा निर्देश दे रहे है। योजना का लाभ गरीब परिवारों को मिल रहा है।