मुकदमा दर्ज होने के बाद भी भूमाफिया भट्ठा मालिक पर नहीं हो रही कार्रवाई
गोठरा गांव के एक किसान की जमीन को धोखाधड़ी कर कब्जाने और भट्ठा संचालन के लिए इस्तेमाल करने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। किसान ने बागपत प्रशासन से न्याय न मिलने पर अब पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ के समक्ष गुहार लगाई है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी भूमाफिया भट्ठा मालिक पर नहीं हो रही कार्रवाई
- परेशान किसान ने की डीआईजी मेरठ से शिकायत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गोठरा गांव के एक किसान की जमीन को धोखाधड़ी कर कब्जाने और भट्ठा संचालन के लिए इस्तेमाल करने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। किसान ने बागपत प्रशासन से न्याय न मिलने पर अब पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ के समक्ष गुहार लगाई है।
गोठरा गांव के किसान संजय का आरोप है कि खड़कड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके परिवार की जमीन को अपने नाम पर दर्शाते हुए भट्ठा संचालन का अधिकार प्राप्त कर लिया। किसान ने इन दस्तावेजों को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कोतवाली खेकड़ा में 15 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया था। संजय का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति अब फर्जी कागजातों के आधार पर जमीन पर कब्जा जमाने और भट्ठा संचालन शुरू करने की कोशिश कर रहा है। इससे परेशान होकर किसान मंगलवार को डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी के दरबार पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। किसान ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर भूमाफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाए।