बीस हजार रुपये उधार मांगने पर कर्जदार ने मकान मालिक को दी जान से मारने की धमकी
खेकड़ा कस्बे में हाथ उधारी के 20 हजार रुपये वापस मांगना मकान मालिक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कर्जदार श्रमिक ने साथी मजदूर के साथ मिलकर मकान मालिक से अभद्रता की और रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बीस हजार रुपये उधार मांगने पर कर्जदार ने मकान मालिक को दी जान से मारने की धमकी
- रंगाई-पुताई की मजदूरी के साथ हाथ उधारी में लिए थे रुपये, तगादा करने पर अभद्रता का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में हाथ उधारी के 20 हजार रुपये वापस मांगना मकान मालिक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कर्जदार श्रमिक ने साथी मजदूर के साथ मिलकर मकान मालिक से अभद्रता की और रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी एक व्यक्ति ने अपने मकान में रंगाई-पुताई का कार्य कराया था। आरोप है कि कस्बे के ही एक श्रमिक ने दो साथी मजदूरों के साथ मिलकर मकान में काम किया। राहुल यादव के अनुसार, श्रमिक ने मजदूरी के रुपये लेने के साथ ही उससे 20 हजार रुपये हाथ उधार भी लिए थे। पीड़ित का आरोप है कि रविवार को जब उसने उधार दिए रुपये वापस करने के लिए तगादा किया तो श्रमिक और उसके साथी ने पहले उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।