किसान के घेर से दो भैंस और बछड़ा चोरी
खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला मुंडाला में एक किसान के घेर से दो कीमती भैंस और उनका एक बछड़ा चोरी कर लिया गया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
किसान के घेर से दो भैंस और बछड़ा चोरी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मोहल्ला मुंडाला में एक किसान के घेर से दो कीमती भैंस और उनका एक बछड़ा चोरी कर लिया गया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला मुंडाला निवासी किसान मोहन सिंह का पाठशाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास घेर है। किसान के अनुसार 10 मार्च की शाम उन्होंने अपनी दो भैंस और एक बछड़ा घेर में बांधकर दरवाजे पर ताला लगा दिया था। अगले दिन 11 मार्च की सुबह जब वह दूध निकालने के लिए घेर पर पहुंचे तो वहां से दोनों भैंस और बछड़ा गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्हें चोरी होने का अंदेशा हुआ। किसान ने बताया कि चोरी हुई दोनों भैंसों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि किसान की तहरीर के आधार पर भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।