आंगनबाड़ी सेवाओं में आएगा बड़ा डिजिटल सुधार

खेकड़ा कस्बे के बीआरसी सभागार में मंगलवार को आईसीडीएस विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण ट्रेकर ऐप के उपयोग का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाने वाली पोषण सेवाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और रियल-टाइम बनाना है।

आंगनबाड़ी सेवाओं में आएगा बड़ा डिजिटल सुधार

पोषण ट्रेकर ऐप प्रशिक्षण -
आंगनबाड़ी सेवाओं में आएगा बड़ा डिजिटल सुधार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के बीआरसी सभागार में मंगलवार को आईसीडीएस विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण ट्रेकर ऐप के उपयोग का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाने वाली पोषण सेवाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और रियल-टाइम बनाना है।
प्रशिक्षण सत्र में सीडीपीओ मुमताज अख्तर रिजवी, सुपरवाइजर सीमा और बबीता राणा ने कार्यकत्रियों को डिजिटल माध्यम से डाटा एंट्री करने की विस्तृत प्रक्रिया समझाई। बताया कि पोषण ट्रेकर ऐप के मुख्य लाभ रियल-टाइम निगरानी, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं (स्तनपान कराने वाली माँ) और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति का तत्काल और सटीक रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। तेज और सटीक लाभ यानि इस डिजिटल प्रणाली से आंगनबाड़ी सेवाओं की निगरानी आसान होगी और जरूरतमंद बच्चे या महिला को पोषण योजना का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित होगा। पारदर्शिता में वृद्धि होगी। कागजी कार्रवाई कम होगी और डेटा की सटीकता बढ़ेगी, जिससे पूरी प्रणाली में अधिक पारदर्शिता आएगी। प्रशिक्षण में शामिल हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, जिनमें रूबी, प्रतिभा, रजनी, पूनम, गीता, क्षमा, सुषमा, रेखा, राकेश, बबीता, तथा अन्य कार्यकत्रियां शामिल थीं, ने डीईओ आकाश की उपस्थिति में ऐप के उपयोग की सभी बारीकियों को ध्यान से समझा और अभ्यास किया। इस डिजिटल प्रशिक्षण के साथ, खेकड़ा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पोषण सेवाओं को 21वीं सदी के अनुरूप ढालने के लिए तैयार होगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों के पोषण और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।